सोलन – बर्ड फ्लू को लेकर जिले में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, विभाग ने शुरू की सैंपलिंग

“हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अभी तक जिला सोलन से 60 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजा गया है। इसकी जल्द रिपोर्ट विभाग को मिल जाएगी”

सोलन 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सिरमौर में रेणुका झील, कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में प्रवासी पक्षियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। इस मौसम में परिंदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आंशका रहती है। इसके लिए पशुपालन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

खंड व जिला स्तर पर रैपिड एक्शन टीमों का गठन कर पोल्ट्री फार्मों से सैंपल लिए जा रहे है। अभी तक जिला सोलन से 60 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजा गया है। इसकी जल्द रिपोर्ट विभाग को मिल जाएगी।

हालांकि, अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन विभाग सुरक्षा के लिहाज से पहले से ही अलर्ट हो गया है। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी के मौसम में विदेशी परिंदे जिला सिरमौर की रेणुका झील, कांगड़ा की पौंग झील समेत अन्य कई क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी पौंग झील में संदिग्ध हालात में विदेशी परिंदों मृत पाए गए थे।

इनमें नए वायरस फ्लू एबियन इंफ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) के लक्षण पाए गए थे, जो पहले के बर्ड फ्लू में पाए जाने वाले एच1एन1 की अपेक्षा काफी घातक थे। इसका असर जहां पक्षियों पर होता है, वहीं दूसरे जानवरों के साथ-साथ यह वायरस इंसानों के लिए भी घातक है। हालांकि जिला सोलन में अभी तक ऐसा कोई मामला सामना नहीं आया है, लेकिन पशुपालन विभाग ने सुरक्षा के तहत इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं।

जिले में अलर्ट कर दिया गया है। सैंपलों को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है। इसके अलावा जिले के बड़े पोल्ट्री फार्मों से भी सैंपल लिए जाएंगे।- डॉ. विवेक लांबा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग जिला सोलन

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

20 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago