दिल्ली/एनसीआर : दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले पुलिस मुठभेड़ में ढेर
“पुलिस को बदमाशों से तुर्किये मेड जिगाना और ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में भी शूटरों ने इसी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था”
गाज़ियाबाद 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस मुठभेड़ में ढेर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य थे। 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गैंग ने ही ली थी।
पुलिस को बदमाशों से तुर्किये मेड जिगाना और ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में भी शूटरों ने इसी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था।
पुलिस दोनों बदमाशों के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है। इस मामले में घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे थी और ट्रॉनिका सिटी में उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों के बारे में जानकारी के लिए घटना स्थल को जाने वाले सभी रूट को सीसीटीवी कैमरों को चेक कर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी।











