दिल्ली : कुख्यात बड्डा गैंग का सरगना कादिर उर्फ बड्डा अरेस्ट

“दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 6 शातिर अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ़्तार आरोपियों में अवैध हथियार सप्लायर और कुख्यात बड्डा गैंग का सरगना कादिर उर्फ बड्डा भी शामिल है”

नई दिल्ली 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कादिर पर यूपी पुलिस ने 25,000 का इनाम रखा हुआ था। आरोपियों के पास से 13 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 6 मैगज़ीन, 87 जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस के पहले ऑपरेशन में मो. सईम उर्फ भोला को श्याम लाल कॉलेज के पास से पकड़ा गया। इसके पास से 4 पिस्टल मिलीं। उसकी निशानदेही पर मो. कामिल को भी पकड़ा गया, जिसके पास से 1 पिस्टल, 2 कट्टे और 5 मैगज़ीन बरामद हुईं। 

भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस के दूसरे ऑपरेशन में स्पेशल सेल ने नदीम, राशिद, कादिर उर्फ बड्डा और फराज़ को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 8 पिस्टल, 87 कारतूस बरामद। राशिद और नदीम को पेपर मार्केट, गाज़ीपुर से बाइक पर पकड़ा गया।

नदीम की निशानदेही पर लक्ष्मी नगर से कादिर उर्फ बड्डा को पकड़ा गया। फराज को गाज़ियाबाद से पकड़ा गया, उसके पास से 2 पिस्टल और 15 कारतूस मिले।

गिरफ़्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास 

मो. सईम और कामिल मेरठ का रहने वाला है। पहले भी अवैध हथियारों के मामलों में गिरफ़्तार हो चुका है। नदीम हापुड़ का रहने वाला है। नदीम पर डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमें हैं। राशिद गाज़ियाबाद का रहने वाला है।

राशिद हथियार सप्लाई में सक्रिय है। कादिर उर्फ बड्डा मेरठ का कुख्यात अपराधी है। कादिर पर कई गम्भीर मुकदमे है कादिर ही बड्डा गैंग का सरगना है। फराज गाज़ियाबाद का रहने वाला है। फराज पर NDPS, डकैती, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमें हैं।

3 बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आनंद विहार में एक पान मसाला व्यापारी के गोदाम में पिछले महीने दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की हथियारबंद डकैती वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल, 17 कारतूस और अपराध में प्रयुक्त एक कार जब्त की गई है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.