दिल्ली – शराब पिलाकर नाबालिग और उसकी मौसी से गैंगरेप

“पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है”

दिल्ली 13 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लाजपत नगर के कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में छह आरोपियों द्वारा एक नाबालिग व उसकी मौसी को शराब या नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने क्लब ले जाने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।

लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने पीड़िताओं के बयान लेकर उनकी काउंसलिंग कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात की रात इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। फरार छठे आरोपी की तलाश की जा रही है।

परिवार के साथ आश्रम इलाके में रहने वाली पीड़िता 17 वर्षीय नाबालिग अपनी 22 वर्षीय मौसी के साथ 10 नवम्बर की रात क्लबिंग के लिए रात करीब 12 बजे अंडरपास क्लब के पास गई थी।

जब दोनों बाहर खड़ी थीं, तभी एक कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने लड़की व उसकी मौसी से बात की और उन्हें मालवीय नगर या फिर गुरुग्राम स्थित एक क्लब में ले चलने का वादा किया।

कार में लड़की मौसी और आरोपियों के बीच मोबाइल नंबरों का अदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर गुरुग्राम गए। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को गाड़ी में बैठने के बाद कोल्ड ड्रिंक में शराब या अन्य नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद दोनों को काफी देर तक गुरुग्राम के कई इलाकों में घुमाया और फिर कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में ले गए। यहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शुभम वारदात के बाद दोनों पीड़िताओं को उनके आश्रम स्थित घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

अगले दिन सुबह यानी मंगलवार सुबह करीब चार बजे लड़की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में दर्द हुआ था। परिजनों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद पता लगा कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

सूचना मिलने के बाद लाजपत नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां पर लड़की की मौसी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। बयान लेने के बाद दोनों की काउंसलिंग कराई गई और डीडी एंट्री के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पांच को गिरफ्तार कर लिया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

3 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

3 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

4 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

4 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

4 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

4 hours ago