दिल्ली – LG ने 2346 होमगार्डों की तत्काल नियुक्ति के दिए निर्देश

“उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से ये भी कहा गया कि होमगार्ड की बकाया पोस्ट के लिए दिल्ली में जल्द ही अन्य रिक्तियों को भी भरा जाएगा। इसके लिए वह कोर्ट के डिसीजन का इंतजार कर रहे हैं”

नई दिल्ली 12 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2346 होमगार्डों की तत्काल नियुक्ति के निर्देश दे दिए हैं। इन सभी ने अपनी शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (PMET) और लिखित परीक्षा पहले ही उत्तीर्ण की है।

हालांकि, अभी होमगार्ड के लिए 7939 अन्य रिक्तियां बची हुई हैं। कोर्ट में 2 लंबित मामले चल रहे हैं। कोर्ट के अंतिम फैसले की प्रतीक्षा के बाद एलजी बाकी रिक्तियों को भरे जाने पर भी मुहर लगा देंगे।

इसके साथ ही जिन 2346 उम्मीदवारों ने होमगार्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें अब अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि योग्य उम्मीदवारों के मेडिकल टेस्ट के लिए एक हफ्ते के अंदर एक समर्पित चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाए। उसके बाद जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएं। 

बता दें कि उपराज्यपाल ने इससे पहले जनवरी, 2024 में महिलाओं के लिए 33.33% आरक्षण के प्रावधान के साथ 10,285 होमगार्ड स्वयंसेवकों के नामांकन को मंजूरी दी थी।

इसके बाद 23 जनवरी, 2024 को इन 10,285 रिक्तियों को भरने के लिए एक विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 1,09,001 आवेदकों ने आवेदन किया था लेकिन केवल 32,511 ने पीएमईटी के लिए रिपोर्ट किया था।

इस बीच, कुछ आवेदकों ने विभिन्न मुद्दों पर हाई कोर्ट का रुख किया था। इसके तहत कोर्ट ने निर्णय लिए जाने तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। हालांकि, 2346 उम्मीदवार इन अदालती मामलों से उत्पन्न होने वाली बाधाओं से मुक्त हो गए।

वहीं, अब एलजी ने मेडिकल टेस्ट के बाद उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी नियुक्ति में किसी भी तरह की अनुचित देरी न हो।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीजी होमगार्ड को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि संबंधित मामलों में हाई कोर्ट के निर्णयों का संज्ञान लेने के बाद शेष 7939 रिक्तियों को भी जल्द से जल्द भरा जाए।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

7 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

17 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

33 minutes ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

47 minutes ago

पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान की ‘सैन्य जवाब’ की चेतावनी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान…

52 minutes ago

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

6 hours ago