“ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में गांजे की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। फ्लैट में उन्नत तकनीक से गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कई सारी हैरान करने वाली बातें बताई हैं”
ग्रेटर नोएडा 13 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
बीटा-2 कोतवाली, इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के साथ ऑपरेशन प्रहार के तहत संयुक्त अभियान में मंगलवार को किराये के फ्लैट में अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से पी-3 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान राहुल चौधरी निवासी ग्राम धंजू थाना दौराला, मेरठ के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में मकान नंबर-1001 टावर नंबर-5 पार्श्वनाथ पनोरमा, निकट पी-3, गोल चक्कर में रह रहा था।
आरोपी की निशानदेही पर उसके पार्श्वनाथ पनोरमा सोसाइटी के फ्लैट से गमलों में लगे कैनाबिस के पौधे, 2.070 ग्राम अवैध गांजा, 163.4 ग्राम कब्जे से ओशियन गांजा (ओजी) यानी प्रीमियम गांजा, विभिन्न रसायन, खेती करने में प्रयुक्त खाद, बीज व उपकरण बरामद किए हैं।
आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं में बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज करने के बाद में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि आरोपी ने इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कैनाबिस के पौधों की खेती करनी सीखी थी। फिर विदेशी वेबसाइट सीड्समैन के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर कैनाबिस के बीज को आयात किया गया और पे-पल एप के माध्यम से पैसों का भुगतान किया।
कैनाबिस का बीज मिलने के बाद आरोपी ने अपने फ्लैट पार्श्वनाथ पनोरमा सोसाइटी के फ्लैट में एयर कंडीशनर (एसी) की मदद से एक निश्चित तापमान पर फुल स्पेक्ट्रम प्लांट ग्रोइंग लाइट की सहायता से कैनाबिस के बीजों को गमलों में प्रत्यारोपित कर कैनाबिस की फसल तैयार की।
आरोपी जिस गांजे की खेती कर रहा था उसे तैयार करने में करीब 100 दिन लग जाते हैं। आरोपी के फ्लैट से मौके से गांजे के तैयार किए गए 80 पौधे गमले सहित बरामद किए गए हैं। आरोपी अवैध गांजे को अगर बेचते तो उसे करीब 48 लाख रुपये मिलने वाले थे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय से परा स्नातक किया है। आरोपी इंटरनेट का अच्छा जानकार है। आरोपी कोरोना काल से पहले एक रेस्टोरेंट चलाता था, लेकिन उसमें फायदा नहीं होने पर उसे बंद कर दिया।
खाली समय में इंटरनेट बेवसाइट, यूट्यूब पर खेती करने का तरीका सीखा था। गांजे की खेती को बचाने के लिए आरोपी ने अमेजन से खास तरह की लाइट मंगवाई थी। इसी तरह खेती के लिए जरूरी तापमान को बरकरार रखने के लिए फ्लैट में एसी लगवाया था।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…