Breaking News

दिल्ली बाढ़ : “यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन” तक पहुंचा यमुना का पानी

“दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। कई हिस्सों में सुबह बारिश देखी गई। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं”

नई दिल्ली 04 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का आनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।

यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएमआरसी का अलर्ट

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्तमान में दुर्गम है। स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है।

यमुना बाजार इलाके में निजी अस्पताल कराया गया खाली

दिल्ली में यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन हुए हैं। वहीं यमुना बाजार स्थित निजी अस्पताल को खाली करा लिया गया है। अब वहां पर एक भी मरीज नहीं है। 

यमुना की बाढ़ में नाला भी डूब गया है। बाढ़ के पानी से नाला पटा है। बता दें कि कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट की ओर आने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान

गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित अग्रसेन चौक पर भारी जलभराव हो रखा है। जिसकी वजह से ट्रैफिक थम गया है। वहीं शीतला माता रोड पर जलभराव और टूटी सड़क की वजह से भारी जाम लग गया है।

दिल्ली सचिवालय के पास पहुंचा बाढ़ का पानी

बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख नौकरशाहों के कार्यालय हैं। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। 

यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर

दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 207.48 मीटर था, जबकि उफनती यमुना नदी का पानी आस-पास के इलाकों में लगातार भर रहा है। 

कश्मीरी गेट पर पानी ही पानी

उफनती यमुना नदी का पानी दिल्ली के यमुना किनारे वाले कुछ हिस्सों में घुसने से भीषण जलभराव हो गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर पानी रिंग रोड तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। लोग वाहन लेकर गुजर रहे हैं और राह भी परेशान हो रहे हैं।

केंद्रीय जल आयोग ने सूचना जारी की

केंद्रीय जल आयोग ने सूचना जारी की है कि दिल्ली में पानी और बढ़ सकता है। इससे आशंका है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208 मीटर तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो 2023 की बाढ़ की तरह आउटर रिंग रोड और कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक पानी पहुंचने के आसार हैं।

इससे दिल्ली में न केवल आवागमन बाधित हो सकता है बल्कि बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित होने का खतरा भी है।दिल्ली में बुधवार को यमुना में जो पानी नजर आया है।

वह हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को सुबह 9 बजे छोड़े गए इस सीजन के पीक डिस्चार्ज 3.29 लाख क्यूसेक का असर है, लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सोमवार से बुधवार तक हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 1.5-2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

12 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

17 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

17 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

17 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

18 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

18 hours ago