Breaking News

दिल्ली : बाढ़ का अलर्ट किया गया जारी, NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा

“दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह लोहा पुल पर नदी का पानी टच करता हुआ नजर आया”

नई दिल्ली 03 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यमुना से सटे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके बाद लोग अपने घरों को खाली करने लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। यमुना के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

जिसके बाद हालात और गंभीर हो सकते हैं। इसीलिए प्रशासन ने फ्लड अलर्ट जारी कर दिया है और साथ ही एनडीआरएफ की चार टीमों को तैनात कर दिया गया है।

आपको बता दें दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुस गया है… जिसके कारण तकरीबन दस हजार लोगों को शरणार्थी शिविरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

वहीं एनडीआरएफ के कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, “यमुना बाजार इलाके में तकरीबन 5-6 फीट पानी है। निचले इलाकों के घरों से लोगों को निकाल लिया गया है। अभी कुछ लोग और भी हैं जिन्हें बोला गया है कि सुरक्षित जगहों पर आ जाएं। कल रात से ही टीम यहां तैनात है। हम हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार हैं।”

आपको बता दें कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज, वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुसने लगा है।

राजधानी में झरोड़ा कलां, मयूर विहार और यमुना बाजार जैसे इलाकों में स्थित घरों में पानी पहुंच गया है। सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। लोग अपने सामान को बचाने में जुटे हुए हैं।

हालातों को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम के एक अधिकारी के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर में घुसा यमुना का पानी

दिल्ली का यमुना बाजार, निगम बोध घाट, ओल्ड उस्मानपुर गांव, आईएसबीटी का वासुदेव घाट पानी में डूब गया है। मोनेस्ट्री मार्केट में भी यमुना का पानी घुस गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में पांच तारीख तक हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर है।

यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। 

ओल्ड उस्मानपुर और ओल्ड गढ़ी मेंडू गांवों में यमुना का पानी पहुंचा

दिल्ली के ओल्ड उस्मानपुर और ओल्ड गढ़ी मेंडू गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां रहने वाले लोग, उनके मवेशी और अन्य जानवर प्रभावित हो रहे हैं, यमुना नदी का पानी दो गांवों में घुसने के बाद उन्हें अपने घर खाली करने पड़ गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

10 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

10 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

10 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

10 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago