GangsterChenu

Delhi Crime: मंडोली जेल में रची गई ‘टार्गेटेड किलिंग’ की साजिश! गैंगस्टर छेनू समेत 4 गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने ऐसे फेरा मंसूबों पर पानी

“दिल्ली की मंडोली जेल (Mandoli Jail) एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल की सलाखों के पीछे बंद कुख्यात गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू (Irfan @ Chenu) ने वहीं से एक अहम गवाह की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली”

नई दिल्ली ‘The Politics Again’ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हालांकि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस ‘टार्गेटेड किलिंग’ (Targeted Killing) की वारदात को नाकाम कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर छेनू और उसके तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

शास्त्री पार्क से पकड़ा गया शूटर अदीब

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त (DCP) अमित कौशिक ने मीडिया को बताया कि एसीपी कैलाश बिष्ट और इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम को इस साजिश की भनक लगी थी।

24 जनवरी, 2026 की रात पुलिस ने शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल के पास जाल बिछाया। यहां से चौहान बांगर निवासी 22 वर्षीय शूटर अदीब को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिले।

छेनू पहलवान का मास्टरमाइंड प्लान

पूछताछ में अदीब ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह मंडोली जेल में बंद इरफान उर्फ छेनू पहलवान के आदेश पर एक गवाह की हत्या करने जा रहा था।

  • मनी ट्रेल: पुलिस जांच में सामने आया कि छेनू के साथी उस्मान ने शूटर्स को पैसे बांटने के लिए एक चाय की दुकान के मालिक का इस्तेमाल किया था। वहीं से सुपारी की रकम पहुंचाई गई थी।

  • साथी: अदीब ने साजिश में शामिल अपने साथियों फरमान और आमिर के नामों का भी खुलासा किया।

ड्रग्स सेंटर में हुई थी दोस्ती

इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम ने अदीब की निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

  • 26 जनवरी: शूटर फरमान गिरफ्तार।

  • 27 जनवरी: साजिश में शामिल उस्मान गिरफ्तार।

  • 28 जनवरी: मास्टरमाइंड इरफान उर्फ छेनू पहलवान को जेल से औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि फरमान और अदीब की मुलाकात एक ‘ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर’ में हुई थी। बाहर आने के बाद दोनों ने साथ में ड्रग्स लिया और फिर अदीब ने फरमान को छेनू के मर्डर प्लान में शामिल कर लिया। उसे काम के लिए 5 कारतूस भी दिए गए थे।

“पुलिस ने कुल मिलाकर एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। स्पेशल सेल की इस तत्परता से राजधानी में एक बड़ी गैंगवार या हत्या की वारदात टल गई है”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.