“दिल्ली में सूर्योपासना का चार दिवसीय पर्व छठ मंगलवार से शुरू हो जाएगा। पूर्वांचल वासी पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। लोग पूजा सामग्री की खरीदारी में जुट गए हैं। दिल्ली सरकार और एमसीडी घाटों पर पुख्ता इंतजाम करने में जुट गई है”
नई दिल्ली 02 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
छठ पर्व आयोजन समितियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्रती को सुविधा प्रदान करने बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ पर्व नहाय खाए के साथ मंगलवार को शुरू होगा। बुधवार को खरना होगा। बृहस्पतिवार को व्रती अस्ताचलगामी और शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देंगे।
राजधानी के छठ आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन घाटों पर सफाई, सुरक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम करने में लग गए हैं।
व्रतियों को सुविधा देने के लिए अस्थायी घाट बनाए जाने शुरू हो गए हैं। इन जगहों पर सफाई, रोशनी, पीने का पानी, और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
छठ पर्व के दौरान सबसे अधिक भीड़ यमुना नदी के घाटों पर होने की संभावना है। यहां पर अस्थायी घाटों के अलावा एक हजार से अधिक स्थानों पर पूर्वांचली सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
घाटों पर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सूचना केंद्र और फर्स्ट एड काउंटर भी स्थापित किए जाएगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाउडस्पीकरों के माध्यम से सूचनाओं का प्रसार किया जाएगा और बैरिकेड्स भी लगाए जाएगे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…