“दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे परिसर में एक बडा हादसा हो गया है। शुक्रवार दोपहर को परिसर के भीतर बनी एक दरगाह की दीवार का हिस्सा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं”
नई दिल्ली 15 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना की जानकारी दोपहर करीब 3:51 बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा को मिली, जिसके बाद बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी भी सात और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके लिए बचाव अभियान जारी है।
घटनास्थल से अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुमायूं का मकबरा एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और 16वीं सदी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां साल भर बडी संख्या में पर्यटक आते हैं।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…