Delhi – नरेला में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो साथी जख्मी, आरोपी फरार

“सांकेतिक चित्र “

“लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर धावा बोलकर अधाधुंध फायरिंग की। इसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गोली लगने से जख्मी हो गए” 

नई दिल्ली 05/09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नरेला का स्वतंत्र नगर इलाका बुधवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर धावा बोलकर अधाधुंध फायरिंग की। इसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गोली लगने से जख्मी हो गए।

मृतक की शिनाख्त मनीष के रूप में हुई है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आशीष नामक व्यक्ति ने मनीष की एक साइट पर बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई किया था। उसके पैसे मनीष पर बकाया थे। बार-बार मांगने पर मनीष रुपये नहीं दे रहा था।

बुधवार रात को इसी बात पर कहासुनी के बाद आशीष, दीपक व अन्यों ने मनीष व उसके दोस्तों पर हमला किया।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम को नरेला के स्वतंत्र नगर स्थित गोंडा रोड पर वीर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोलीबारी की सूचना मिली।

खबर मिलते ही टीम वहां पहुंच गई। मौके पर तीन लोग मनीष, प्रवीन और कुलबीर जख्मी मिले। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

वहां पहुंचने पर मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। मनीष परिवार के साथ स्वतंत्र नगर में ही रहता था। उसका प्रॉपर्टी के अलावा भवन निर्माण का भी काम था। 

मनीष के दफ्तर के सामने आशीष का बिल्डिंग मेटेरियल का कारोबार है। मनीष ने आशीष से कुछ समय पहले एक साइट के लिए माल लिया था।

लेकिन वह उसे पैसे नहीं दे रहा था। बुधवार रात को आशीष अपने साथियों के साथ मनीष के दफ्तर पहुंचा। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

इससे गुस्साए आशीष व उसके साथियों ने तीनों पर फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने 15 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं। देर रात तक मौके पर जांच जारी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

4 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

4 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

4 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

4 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

5 hours ago