अंबाला में बारिश से DC ऑफिस-सचिवालय डूबा, अलर्ट जारी

“अंबाला में मंगलवार देर रात से तेज बारिश जारी है। जिसके परिणामस्वरूप जिले के कई रिहाइश इलाकों में पानी भर गया है। पानी भर जाने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आज फिर से टांगरी नदी में पानी आने का अलर्ट जिला प्रशासन ने जारी किया है”

अम्बाला 03 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अंबाला में मंगलवार रात से ही बारिश जारी है। जिस वजह से जलभराव की समस्या अधिक हो रही है। अंबाला शहर के न्यू लक्ष्मी नगर, जंडली, माता रानी चौक, जगाधरी गेट, टीबी अस्पताल रोड, पंचायत भवन के सामने, मॉडल टाउन रोड, कपड़ा मार्केट, सेक्टर 10 व सेक्टर 9 में भी पानी भर गया है। इसके साथ ही अंबाला के रिहाइशि इलाकों में भी काफी पानी भर गया है।

प्रशासन ने टांगरी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। इस बीच अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर पुल की मिट्टी गिरी है। ऑटो मोबाइल मार्केट की तरफ जाने वाली सर्विस लेन इससे बंद हो गई है।

अंबाला में डीसी का ऑफिस व सचिवालय डूबा

अंबाला में डीसी का ऑफिस व सचिवालय डूब गया है। यहां दो से ढाई फीट तक पानी जमा है। अंबाला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे एडवोकेट रोहित जैन यहां प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे और प्रशासन की पोल खोली।

बड़े पैमाने पर भूमि कटाव

वहीं नारायणगढ़ में मारकंडा नदी के निकट गांव छोटी रसौर के पास बड़े पैमाने पर भूमि कटाव हो रहा है। किसानों की जमीन नदी में समा रही है। मारकंडा नदी 45 हजार क्यूसेक के जलस्तर पर बह रही है।

अंबाला में सेक्टर की सड़कें बनीं तालाब

अंबाला सिटी में सेक्टर-8, 9 व 10 को जाने वाली सड़कें तालाब बन गई हैं। यहां से वाहन गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा हिसार रोड पर मानव चौक के आसपास 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया है। सावधानी के तौर पर इस सड़क पर वाहनों को जाने से रोका जा रहा है।

एमएम यूनिवर्सिटी व अस्पताल में भरा पानी, धनौरा स्कूल की दीवार गिरी

अंबाला के मुलाना में स्थिति एमएम यूनिवर्सिटी और उसके आसपास बाढ़ के से हालात हो गए हैं। यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। उसकी इमरजेंसी तक पानी पहुंच गया है।

धनौरा में सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गली में गिरी, हालांकि उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। धनौरा ही दर्शन पाल के पशुओं के बाड़े की छत गिर गई।

जिससे करीब 25-30 भेड़ मलबे में दब गईं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बुधवार तड़के 4 बजे से तेज बरसात हो रही है। इससे पूरा बराड़ा क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। एक तरफ मारकंडा नदी उफन कर चल रही है, इस वजह से भी आबादी इलाकों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही।

सेक्टरों के हाल

अंबाला शहर के सेक्टर 9 व 10 में पानी भरा हुआ है। यहां सभी ने अपनी गाड़ियां बाहर खड़ी कर दी हैं। गलियों में पानी भरने से लोग अपने घरों में ही कैद हैं। साथ ही दोनों सेक्टर्स को जोड़ने वाली मानव चौक से आने वाली रोड पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बाइकें बंद हो रहीं हैं। इसके साथ ही सेक्टर 7 में भी जलभराव है।

बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड

अंबाला शहर के बलदेव नगर में सुबह से ही गलियों में ही जमा होना शुरू हो गया है। पानी भरने से लोगों ने पहले ही अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके साथ ही नौकरी पर जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

पुलिस लाइन एरिया

वहीं, पुलिस लाइन एरिया में 4-4 फिट तक पानी पहुंच गया है। एसपी ऑफिस को जाने वाली रोड के समीप तो अधिक जलभराव हुआ है, यहां से गुजरने वाली अधिकतर बाइकें खराब हो रहीं हैं। साथ ही यहां के आसपास में सटे इलाकों में घरों में पानी पहुंच रहा है।

मानव चौक

मानव चौक से सेक्टर और सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़कें जलमग्न है। यहां 3-3 फिट तक पानी जमा हुआ है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कत आ रहीं हैं।

अंबाला डीसी ने भारी वर्षा को देखते हुए आज के लिए अंबाला जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि कल रात से तेज बारिश हो रही है। सभी जगह जलभराव हुआ है।

इसके लिए आज अंबाला जिले के नर्सरी से लेकर 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अगर किसी ने आदेश नहीं माने तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.