दिहाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग मजदूरों को किया जाएगा लामबंद, फावड़ा प्रमुख बनाएगी समाजवादी मजदूर सभा – धनीलाल श्रमिक

“समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। हर क्षेत्र के मजदूर एकजुट हो रहे हैं। यही एकजुटता भाजपा सरकार का ताबूत में अंतिम किल ठोंकने का कार्य करेगी”

जौनपुर 01 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शनिवार को जौनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत से गदगद श्री श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए जौनपुर के लोगों ने कई लड़ाई लड़ी है। यहां उमड़ा हुजूम इस बात की गवाही दे रहा है कि हर व्यक्ति मजदूरों के शोषण के खिलाफ है। भाजपा सरकार में एक बार फिर किसानों, मजदूरों के सामने संकट खड़ा हुआ है। उनके हक पर भाजपा सरकार डाका डाला रही है।

निजी कंपनियां दिहाड़ी देने में आनाकानी करती है। ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों कार्यरत और निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूरों को लामबंद किया जा रहा है  इसके साथ ही फावड़ा प्रमुख बनाएगी समाजवादी मजदूर सभा।

मजदूरों की यह एकजुटता वर्ष 2027 में बदलाव लाएगा। सपा की सरकार बनेगी। सपा सरकार ने पहले भी मजदूरों के हित में कार्य किया। आगे भी न सिर्फ मजदूरों को उनका हक मिलेगा बल्कि उनके हक पर डाला डालने वाले बड़े औद्योगिक घरानों और अफसरों पर कार्रवाई होगी।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जौनपुर प्राचीन काल से संघर्ष की धरती रही है। यहां के लोग हक पर डाका डालने वालों को नेस्तनाबूत कर नई इबारत लिखते रहे हैं। उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव को याद करते हुए कि कताई मिल के मजदूरों को हक दिलाने वाला आंदोलन रहा हो अथवा किसानों का। दूधियों के साथ अफसरों की ज्यादती से जुड़ा प्रकरण हो अथवा खेत में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी से जुड़ा मामला, हर मामले में पिता अर्जुन सिंह यादव ने नेतृत्व किया था।

हमने गरीबों, मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का हुनर विरासत में पाया है। अपने परिवार से ‌संस्कार में मिली यह सीख मेरी ताकत है। इसी ताकत के दम पर पिता के आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर जौनपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में काम करने का मौका दिया है। इसे बखूबी निभाएंगे।

पूर्वांचल के लोग देशभर के कल कारखानों में काम कर रहे हैं। इन सभी लोगों को जोड़कर मजदूरों का कारवां बनाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हक की लड़ाई रंग लाएगी। संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। सामाजिक न्याय की जीत होगी। सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे।

हम सब के आराध्य नेता एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। जहां शोषण नहीं बल्कि सहमति के आधार पर मेहनती हाथों को उनके काम का वाजिब मूल्य मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा और संचालन मंजय कन्नौजिया ने किया।

सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण यादव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार निषाद, पंकज गौतम, पतिराम मौर्य, अहमद कासिम, मोहम्मद जावेद, रामप्रताप बिंद, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद जावेद, अजय यादव, आरिफ हबीब, हिस्सामुद्दीन शाह, आरिफ, रमाकांत यादव, रामकुमार बिंद इत्यादि ने हिस्सा लिया।

Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

6 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

6 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

7 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

7 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

7 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

7 hours ago