चक्रवाती तूफान मोन्था : 110 KM की रफ्तार से टकराएगा तूफान

“आंध्र प्रदेश की तरफ चक्रवाती तूफान मोन्था बढ़ रहा है। 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज शाम या रात को ये चक्रवाती तूफान समुद्री तट से टकराएगा”

नई दिल्ली 28 / १० / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है।

ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाएं चल रही हैं। इन राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

तूफान को लेकर जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

चक्रवाती तूफान मोन्था के चलते खुर्दा रोड डिवीजन पर हेल्पलाइन नंबर पर जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि किसी भी शख्स को तूफान के चलते कोई भी दिक्कत रहती है, तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।

  • भुवनेश्वर- 8114382371
  • खुर्दा रोड-9668978727
  • ब्रह्मपुर-9668978725
  • पलासा-9668978724