Severe waterlogging and rescue operations in coastal areas of Odisha and Andhra Pradesh during Cyclone Arnab

चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा-आंध्र में तबाही, देश के 22 राज्यों में अलर्ट

‘चक्रवात अर्नब’ का तांडव: ओडिशा और आंध्र तटों से टकराया तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त; 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट”

भुवनेश्वर/विशाखापत्तनम: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन (गहन अवदाब) ने ‘चक्रवात अर्नब’ का रूप लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है।

यह मौसमी सिस्टम अब उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से दोनों राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

ओडिशा: उफान पर नदियां, 5,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

ओडिशा के मलकानगिरी और गंजम जिलों में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई छोटे-बड़े पुल जलमग्न हो गए हैं और दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।

  • यातायात ठप: मलकानगिरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 (NH-326) पर पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

  • रेस्क्यू ऑपरेशन: प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं और अब तक लगभग 5,000 लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित शिविरों में पहुंचाया गया है।

आंध्र प्रदेश: 75 किमी/घंटे की हवाएं, बंदरगाहों पर हाई अलर्ट

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और अन्य तटीय क्षेत्रों में चक्रवात के कारण भारी तबाही की स्थिति है।

75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाओं और बारिश ने सामान्य जनजीवन रोक दिया है।

विजयवाड़ा के निचले इलाकों में भारी जलभराव की खबरें हैं। समुद्र में उठ रही ऊंची और खतरनाक लहरों को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में जाने से सख्त मना किया है और सभी तटीय बंदरगाहों पर सतर्कता बढ़ा दी है।

देश के 22 राज्यों में मंडराया खतरा

चक्रवात अर्नब का असर केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सक्रिय मौसमी तंत्र के कारण देश के लगभग 22 राज्यों में मौसम बिगड़ गया है।

पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आम जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की एडवाइजरी जारी की है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.