Jaunpur Police Encounter

जौनपुर में ‘लंगड़ा’ हुआ गो तस्कर: पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पास पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश नहीं, लेकिन बड़ा शातिर गिरफ्तार

“उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है”

जौनपुर/क्राइम रिपोर्टर: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और गो तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास देवकली नहर की पुलिया पर हुई इस क्रॉस फायरिंग में एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

चेकिंग के दौरान हुई फायरिंग

पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर सरायख्वाजा पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

तभी एक सफेद पिकअप गाड़ी तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी

बदमाशों की गाड़ी भागने की हड़बड़ी में देवकली नहर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर टकरा गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया।

कौन है गिरफ्तार तस्कर?

घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद सलमान (पुत्र मेराज) के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल का रहने वाला है। वह एक शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी है।

मौके से फरार हुए उसके साथी की पहचान सुल्तानपुर निवासी मोनू बलवंत बघेल के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.