“कांगों में उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ जब एक नाव में पहले आग लगी और फिर वह पलट गई है। नाव में करीब 400 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं”
नई दिल्ली 17 / 04 / 2025 न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट
कांगो में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आग लगने के बाद एक नाव पलट गई है। हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग लापता हो गए है। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कांगों नदी में हुआ है। नाव में आग लगने की वजह से तमाम लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। हादसे के दौरान कई लोगों को बचाया भी गया है।
रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मदद कर रहे हैं। बचाव टीमें हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग से बड़ा हादसा हुआ है।
अधिकारी लोयोको ने बताया कि एचबी कोंगोलो नाम की नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस वजह से लगी आग
लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए। नदी में कूदने की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई क्योंकि वो तैरना नहीं जानते थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।
'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…
युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…
भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…
धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…