International

इंडोनेशिया : माउंट लेवोटोबी ज्‍वालामुखी में विस्फोट, विमानों के ल‍िए चेतावनी जारी

“इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद आसमान में लगभग 3,500 मीटर ऊंचाई तक राख फैल गई और घने भूरे रंग के बादलों ने पूरे इलाके को ढक लिया। इसके कारण विमान सेवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है”

नई दिल्ली 17 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

विमानों को माउंट लेवोटोबी के आसपास के इलाके में 5,000 मीटर से नीचे उड़ान नहीं भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि ज्वालामुखीय राख इंजन में घुसकर उड़ानों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों को ज्वालामुखी से 6 किलोमीटर के दायरे में कोई भी गतिविधि न करने के लिए कहा गया है।

सरकार ने पास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन लोगों को जो राख से प्रभावित इलाकों में रहते हैं। उन्हें अपने मुंह और नाक को ढकने, मास्क पहनने और घरों में सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है ताकि सांस की बीमारियों से बचा जा सके।

गौरतलब है कि माउंट लेवोटोबी इंडोनेशिया के 127 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और इसकी ऊंचाई 1,584 मीटर है। इससे पहले भी 20 मार्च 2025 को इस ज्वालामुखी से राख का एक स्तंभ 8,000 मीटर तक ऊपर गया था, जिसके बाद वहां अलर्ट को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया गया था।

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

1 day ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

1 day ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

1 day ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

1 day ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

1 day ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

1 day ago