“हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही आंधी-तूफान ने लोगों को हिला कर रख दिया है। कल शाम से रात तक हिमाचल के कई क्षेत्रों में अंधड़ का असर दिखा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं में मकानों की छत से चादरें उड़ गईं और कई घरों के शीशे भी टूटे”
शिमला 17 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बुधवार देर रात्रि प्रदेश के कई हिस्सों में भयंकर तूफान और भारी बारिश से कई जगह से नुकसान की सूचना मिली है। बुधवार रात्रि नौ बजे के बाद शुरू हुए तूफान ने कांगड़ा-हमीरपुर-मंडी समेत प्रदेश के लगभग आधा दर्जन जिलों में अपना रौद्र रूप दिखाया। इस दौरान कई जगह पेड़ उखड़ गए। कांगड़ा शहर में होर्डिंग्स सडक़ों पर गिर गए और यहां से दो कारों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि अगले 48 घंटों में राज्य भर में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। हालांकि 18 अप्रैल की दोपहर से 21 अप्रैल की सुबह तक हिमाचल प्रदेश में एक बहुत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की उम्मीद है।
कटियार ने बताया कि इस प्रणाली के कारण हमें राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल सकती है। 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 6 से 12 सेमी के बीच बारिश हो सकती है। इस वजह से, हमने 18 और 19 अप्रैल के लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…
युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…
भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…
धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…