: CJP Protest Jantar Mantar

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का महाप्रदर्शन: पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, वांगचुक भी शामिल “

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट 

नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और सीबीएसई (CBSE) परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का बड़ा प्रदर्शन शुरू हो चुका है।

इस विरोध प्रदर्शन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इसमें अपना समर्थन देने के लिए शामिल हो रहे हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग अमेरिका के बोस्टन से शनिवार सुबह 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने इस प्रोटेस्ट का नेतृत्व किया है।

दीपके ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं में हो रही लगातार धांधली से छात्रों का भविष्य अंधकार में है। उनका मुख्य उद्देश्य इस पूरे विवाद की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना है।

एयरपोर्ट पर ही मिली प्रदर्शन की अनुमति

इससे पहले अभिजीत दीपके ने घोषणा की थी कि वे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे।

उन्होंने अपने समर्थकों को पहले एयरपोर्ट और फिर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए एयरपोर्ट पर ही अभिजीत से मुलाकात की।

छात्रों से सही अंडरटेकिंग (Undertaking) लेने के बाद पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है।

अनुमति मिलने के बाद अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर समर्थकों को जंतर-मंतर जुटने का आह्वान किया।

दिल्ली पुलिस का अलर्ट और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीजेपी के इस पहले बड़े प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जंतर-मंतर से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए इंतजाम इस प्रकार हैं:

  • भारी तैनाती: नई दिल्ली जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

  • 12 जोन में बंटा जिला: पूरे इलाके को 12 जोन में बांटा गया है और हर जोन की कमान एक डीसीपी (DCP) रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।

  • टकराव से बचने के निर्देश: सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रदर्शनकारियों (विशेषकर छात्रों) से सीधे टकराव से बचें और उन्हें आसानी से सुविधा प्रदान करें।

  • ट्रैफिक और भीड़ अलर्ट: पुलिस ने नॉर्थ, सेंट्रल, साउथईस्ट और साउथवेस्ट जिलों के लिए एक इंटरनल कम्युनिकेशन जारी किया है, जिसमें राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति के बारे में अलर्ट किया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.