“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जौनपुर का दौरा किया। वे यहां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास समसपुर पनियरिया पहुंचे और उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय सवधु यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की”
जौनपुर (ब्यूरो): ११ / १२ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
परिजनों के बीच सीएम योगी मुख्यमंत्री ने मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने घर के भीतर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।
सीएम योगी ने राज्यमंत्री की माता जी और अन्य परिवारजनों से बात कर उन्हें ढाढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री यहाँ लगभग 10 मिनट तक रुके।
आवास से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने पुलिस घेरे के बाहर जमा हुए कार्यकर्ताओं और आम जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भीड़ ने उत्साहपूर्वक ‘जय श्री राम’ और ‘राधे-राधे’ के नारे लगाए। इसके तुरंत बाद सीएम अपनी कार से हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।
हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और एसपी डॉ. कौस्तुभ से जिले की कानून-व्यवस्था और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद विधायकों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की।
दोपहर करीब 1:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री डॉ. स्वतंत्रदेव सिंह के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। इस पूरे दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…