छत्तीसगढ़ : सरकार के ऑपरेशन से घबराए नक्सलियों ने हथियार छोड़ने का किया ऐलान !

“नक्सलियों के खिलाफ जारी सरकार के अभियान को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सरकार के ऑपरेशन से घबराए छत्‍तीसगढ़ में नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार हो गए हैं”

रायपुर 17 / 09 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन CPI (Maoist) ने शांति वार्ता की इच्छा जताते हुए हथियार छोड़ने की बात कही है। संगठन के प्रवक्ता अभय का एक लेटर वायरल हुआ है जिसमें वीडियो कॉल के जरिए बातचीत और एक महीने का वक्त मांगा गया है।

सामने आए लेटर में नक्सलियों ने सीजफायर की मांग की है और संपर्क करने के लिए ईमेल आईडी भी जारी की है। वायरल लेटर में नक्सलियों ने लिखा है कि वो विकास और शांति चाहते हैं, इसलिए सरकार को उनसे संवाद स्थापित करना चाहिए।

संगठन ने कहा कि उन्हें तैयारी के लिए एक महीने का वक्त चाहिए। इस दौरान उनके खिलाफ किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई न की जाए और इसकी जानकारी रेडियो और टीवी के जरिए जारी की जाए। नक्सलियों की ये चिट्टी 15 अगस्त की है।

कई इलाकों में नक्सली कमजोर पड़े

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान किया था। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ जनवरी 2024 से सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज हुई है।

इन कार्रवाईयों से कई इलाकों में नक्सली कमजोर पड़े हैं। बड़ी संख्या में नक्‍सली पकड़े गए या फिर एनकाउंटर में मारे गए हैं। यही वजह है कि अब नक्सली हथियार छोड़ने की बात कर रहे हैं।

सरकार ने क्या कहा?

हालांकि, वायरल लेटर की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस लेटर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कभी हिंसा की इच्छा नहीं जताई थी लेकिन वायरल चिट्ठी की सत्यता की जांच जरूरी है।

साल 2025 में हुई नक्सली मुठभेड़

तारीख कितने नक्सली मारे गए
11 सितंबर, 2025 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर
26 जुलाई, 2025 बीजापुर एनकाउंटर में चार नक्सली मारे गये
21 मई, 2025  डेढ़ करोड़ के इनामी बसवराजू समेत 28 नक्सली ढेर
21 अप्रैल-11 मई 2025 कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 31 नक्सलियों को किया ढेर 
20 मार्च, 2025 बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गये
9 फरवरी, 2025 बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर
2 फरवरी, 2025 बीजापुर मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया गया
21 जनवरी, 2025 गरियांबद में 14 नक्सली मारे गये थे
16 जनवरी, 2025 बीजापुर में फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था
12 जनवरी, 2025 बीजापुर एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर
5 जनवरी, 2025 अबूझमाड़ में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.