छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों का एनकाउंटर

“छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में खूंखार नक्सली कमांडर मनोज उर्फ ​​मॉडम बालकृष्ण भी शामिल है। बताया जाता है कि नक्सल कमांडर मनोज उर्फ ​​मॉडम बालकृष्ण पर 1 करोड़ का इनाम था”

रायपुर 11 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने इस एनकाउंडर की पुष्टि की है लेकिन ज्यादा विस्तार से जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसमें नक्सलियों के बड़े कमांडर के भी मारे गए हैं। 

मिश्रा ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।  उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है गरियाबंद

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी है। बता दें कि हाल के दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का खात्मा करने का अभियान चला रखा है। इस सिलसिले में कई सफल ऑपरेशन किए गए हैं। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए हैं या फिर गिरफ्तार किए गए हैं।

कौन था नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण?

इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण नक्सली संगठन का बड़ा नेता था। उस पर कई गंभीर आपराधों का आरोप था। बताया जाता है कि बालकृष्ण पर एक करोड़ का इनाम घोषित था।

इससे पता चलता है कि वह कितना खूंखार नक्सली कमांडर था। नक्सली गतिविधियों में वह कितना प्रभावशाली रहा होगा। कई नक्सली हमलों का वह मास्टरमाइंड बताया जाता है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.