Breaking News

चेन्नई एयर शो – दम घुटने से पांच की मौत, 100 अस्पताल में भर्ती

 

“चेन्नई के मरीना एयर फील्ड में हुए एयर शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर शो के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की हीट स्ट्रोक के चलते तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हीट स्ट्रोक के चलते हुई है” 

चेन्नई 07 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ने आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन किया था। 

21 सालों में पहली बार चेन्नई ने वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की थी। उमस भरी गर्मी के बीच हजारों की संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे थे।

एयर शो में करीब 15 लाख लोगों ने शिरकत की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर शो खत्म होने के बाद भीषण गर्मी के चलते कई लोग बेहोश हो गए।

इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में वी कार्तिकेयन (34), डी. जॉन (56), श्रीनिवासन, दिनेश कुमार शामिल हैं।

एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोपहर को शो खत्म होने के बाद मरीना एयर फील्ड से भारी भीड़ निकली। इसके चलते सड़कें, मेट्रो और रेलवे स्टेशन खचाखच भरे नजर आए। 

लोगों का कहना है कि यातायात अधिकारियों की लचर व्यवस्था के चलते लाखों लोगों को मरीना बीच से निकलने में दिक्कत हुई और जगह-जगह लोग जाम में फंस गए।

कार्यक्रम स्थल पर पानी की कोई व्यवस्था न होने के चलते भी लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कत हुई और सैकड़ों लोगों की तबीयत खराब हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरीना एयर फील्ड पर एयर शो के दौरान ही एक महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को भीड़ के बीच एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। 

सुबह 11 बजे से ही जमा हो गए थे लोग

सुबह 11 बजे से पहले ही उत्साही लोग मरीना बीच पर जमा हो गए थे। इनमें से कई ने छाते से खुद को चिलचिलाती धूप से बचाने की कोशिश की।

एयर शो की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो द्वारा एक कृत्रिम बचाव अभियान और बंधक को मुक्त कराने में अपने साहसिक कौशल का प्रदर्शन करके हुई।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

17 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

17 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

18 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

18 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

18 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

20 hours ago