“दो दिन पहले स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपी रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है”
देवरिया 07 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के दोनों आरोपी धीरज पटेल पुत्र राधाकृष्ण और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ निवासी बैकुंठपुर बंजरिया टोला, देवरिया बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की ओर जा रहे थे।
रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है।
बीते शुक्रवार को स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने छेड़खानी की थी। छात्राओं का अपहरण करने की भी कोशिश की लेकिन ग्रामीण पहुंचे तो भाग निकले थे।
इस मामले में पुलिस ने देर रात ही एक संदिग्ध को दबोच लिया था, उसकी निशानदेही पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली थी।
“छेड़खानी के आरोपियों की सिरसिया गोठा मार्ग पर जाने की सूचना मिली थी। तत्काल टीमें भेज दी गईं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है” -दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…