“जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद की टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज ने सहारनपुर के शेखपुरा में पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर फोर्स तैनात है”
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से उठी चिंगारी सहारनपुर तक पहुंच गई है। इसे लेकर रविवार को देहात कोतवाली के शेखपुरा गांव में बवाल हो गया।
उपद्रवियों ने पुलिस के साथ ही उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। बाद में पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल, यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहूअलैहीवसल्लम पर दिए गए बयान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा आक्रोश है।
रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। वहां पर थाना पुलिस ने उनसे ज्ञापन ले लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…