Uttar Pradesh

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा दरबार; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मिर्ज़ापुर | मिर्ज़ापुर ब्यूरो, for ‘the politics again’

चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को आदिशक्ति का दरबार मां विंध्यवासिनी की जय-जयकार से गूंज उठा।

विंध्य की गलियों में भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जो देश के कोने-कोने से आए थे। सर्वार्थ सिद्धि योग में मां शक्ति की विशेष आराधना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने सर्वज्ञ मां विंध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेका और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

तड़के से अनवरत मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो देर रात तक जारी रहेगा। मंगला आरती के बाद से दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया।

विंध्य कॉरिडोर में पहली बार चैत्र नवरात्र का आयोजन हो रहा है, जिसकी अलौकिक छटा ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। देवी धाम को पुष्प-पत्तियों और रंगीन चुनरियों से सजाया गया है।

शहनाई, शंख और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच ‘पहाड़ावाली’ के जयकारों से संपूर्ण शक्तिधाम गुंजायमान रहा।

मां विंध्यवासिनी का गुड़हल, कमल और गुलाब के फूलों के साथ रत्नजड़ित आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। सुरक्षा के लिहाज़ से देवी मंदिरों में कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात है।

उधर, पवित्र गंगा घाटों पर भी स्नान करने वाले भक्तों का रेला लगा रहा। परिक्रमा पथ की छत पर साधक वैदिक मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान में तल्लीन नजर आए। शहनाई-नगाड़े की धुन पर कई श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते दिखे।

Santosh SETH

Recent Posts

कोरबा : कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़

कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ / धमतरी: अंतिम संस्कार से पहले पति की ‘घर वापसी

धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…

2 hours ago

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर पुलिस से अभद्रता मामले में 45 पर FIR

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…

2 hours ago

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र, NSM की ऐतिहासिक उड़ान

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…

2 hours ago

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…

3 hours ago

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात, बनेगा ‘सिल्क क्लस्टर’

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…

3 hours ago