देश के इतिहास में पहली बार 'जनगणना 2027' के तहत डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, CMMS पोर्टल और ऑनलाइन वेब पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जनगणना 2027: 31 राज्यों में पहला चरण पूरा, बर्फीले क्षेत्रों में 1 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश में ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जनगणना की मौजूदा स्थिति और डिजिटल व्यवस्थाओं को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है और जल्द ही दूसरे चरण की शुरुआत बर्फीले इलाकों से की जाएगी।
गृह राज्य मंत्री ने सदन को सूचित किया कि जनगणना 2027 का पहला चरण 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
जिन राज्यों में यह अभी लंबित है, वहां भी सितंबर 2026 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
3 अगस्त, 2026 को भारत के राजपत्र (Gazette of India) में जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना का दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमपातग्रस्त (बर्फीले) क्षेत्रों में 1 सितंबर, 2026 से 30 सितंबर, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
जनगणना 2027 तकनीकी रूप से अत्यधिक उन्नत है। डेटा संग्रह के लिए विशेष मोबाइल एप्लिकेशन और जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इतिहास में पहली बार नागरिकों को ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज करने (स्व-गणना) की सुविधा दी गई है। दूसरे चरण के लिए भी सभी आवश्यक डिजिटल उपकरण तैयार किए जा चुके हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वय से मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम या तो पूरा हो चुका है या चल रहा है।
भारत सरकार ने अब तक प्रशिक्षण, मानव संसाधन, तकनीकी ढांचे और कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 4102 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी कर दी है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…