CBSE ने जारी की कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट

“CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं”

नई दिल्ली 21 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानी CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी हो गई है। डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10.30 बजे सुबह शुरू होंगी। बता दें कि इस बार डेटशीट परीक्षा के 86 दिन पहले ही जारी कर दी गई है, जिससे छात्रों को तैयारी के पर्याप्त समय मिल जाए।

कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

डेटशीट के मुताबिक, सीबीएसई सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन 2025 (कक्षा 10) 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेगी। वहीं, सीबीएसई सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2025 (कक्षा 12) के लिए भी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी।

कब होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

बता दें कि इससे पहले सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम के लिए प्रैक्टिकल की तारीख जारी की थी। सीबीएसई ने बताया था कि सीबीएसई स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी। वहीं, सर्दियों में पढ़ाई करने वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित होंगी।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

कक्षा 12वीं के एग्जाम शेड्यूल

  • कक्षा 12वीं के लिए भूगोल (Geography) की परीक्षा 24 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।

  • बिजनेस स्टडीज परीक्षा 22 फरवरी, 2025 को आयोजित होगी।

  • रसायन विज्ञान (chemistry) की परीक्षा 27 फरवरी 2025 को होगी।

  • मास मीडिया स्टडीज के लिए परीक्षा 7 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।

  • मैथ की परीक्षा 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

  • इंग्लिश कोर और ऐच्छिक परीक्षाएं 11 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।

  • हिंदी कोर और ऐच्छिक परीक्षाएं 13 मार्च, 2025 को होगी।

  • अर्थशास्त्र (economics ) की परीक्षा 19 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

  • राजनीति विज्ञान (Political Science) की परीक्षा 22 मार्च 2025 को होगी।

  • कक्षा 12वीं के लिए जीव विज्ञान (biology) की परीक्षा 25 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

कक्षा 10वीं के एग्जाम शेड्यूल

वहीं, कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेंगी।

  • सीबीएसई परीक्षा 15 फरवरी, 2025 से शुरू होगी, जिसमें पहला पेपर अंग्रेजी का सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा।

  • साइंस यानी विज्ञान (086) पेपर की परीक्षा 20 फरवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • सामाजिक विज्ञान (Social Science – 087) की परीक्षा 25 फरवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • मैथ की परीक्षा 10 मार्च 2025 को होने वाली है।

  • हिंदी की परीक्षा 28 फरवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार नीचे अन्य विषयों के भी शेड्यूल पीडीएफ में देख सकते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

16 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

16 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

16 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

16 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

16 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

19 hours ago