“जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे पर मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक 24 वर्षीय युवक पर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप यह भी है कि दबंगों द्वारा कार को कई बार आगे पीछे करके युवक के ऊपर चढ़ाई गई”
जलालपुर 28 / 11 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
घटना के बाद परिजन घायल युवक को वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गयें जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के मृत्यु के बाद परिजन शव घर लाकर हंगामा करनें लगें। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन शव सड़क पर रखकर चक्का जाम करने की कोशिश कर रहें थे।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी एसपी सिटी, सीओ, सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गई। मौके पर केराकत के सपा विधायक तुफानी सरोज भी पहुंच गये और उग्र भीड़ को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। पूरा मामला जललापुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे की पास की है।
बताया गया कि रेहटी गांव निवासी पंकज राजभर का उसी गांव के छोटू सिंह, रोहित सिंह से कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहा सुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट से गुस्साए छोटू सिंह और रोहित सिंह अपने कार को पंकज के ऊपर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तार के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…
परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…
भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…
प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…
वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…
ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…