वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री के हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों का नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: हथियार की जांच के दौरान अचानक चली गोली, 2 कर्मचारी घायल”
वाराणसी: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मुंबई जाने वाले एक यात्री के लाइसेंसी हथियार की सुरक्षा जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस सनसनीखेज घटना में एएआईक्लास (AAICLAS) के दो स्क्रिनर घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे घटी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के रहने वाले यात्री कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1810) से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई जाने वाले थे।
हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उन्होंने नियमों का पालन करते हुए अपने पास हथियार होने की विधिवत घोषणा (Declare) की थी।
एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि करते हुए बताया कि 16 अगस्त 2026 की सुबह जब यात्री के हथियार की जांच की जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पिस्तौल से अचानक फायर हो गया। गोली सीधे नीचे फर्श पर जाकर लगी और रिकोषेट (टकराकर वापस लौटना) होकर पास खड़े एक पुरुष और एक महिला सुरक्षाकर्मी को जा लगी। गोली के प्रभाव से पुरुष कर्मचारी के हाथ में और महिला कर्मचारी की जांघ में चोट आई है।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी ‘न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर’ में भर्ती कराया, जहां फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से इस बात की बारीकी से जांच कर रही हैं कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसमें किसी स्तर पर तकनीकी लापरवाही हुई है।
गौरतलब है कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यूपी का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े किए हैं।
चक्रवात 'अर्नब' का कहर: आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़, सड़कें जलमग्न; ओडिशा और बंगाल में…
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…
गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…
जौनपुर में अवैध सूदखोरों की खैर नहीं: 24 घंटे में मिलीं 4 शिकायतें, SP डॉ.…
UP BJP का 'मिशन 2027': 712 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान; 7 मुस्लिम चेहरों…