BSNL के करोड़ों यूजर्स अब कर पाएंगे HD कॉलिंग, बस करना होगा यह काम
“BSNL ने अपने 9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए HD कॉलिंग सर्विस लॉन्च की है। यूजर्स अब BSNL के नेटवर्क पर हाई डिफिनिशन कॉल कर सकेंगे। BSNL 4G यूजर्स अपने नंबर पर यह VoLTE सर्विस एक्टिवेट कर पाएंगे”
नई दिल्ली 28 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
Switch to the speed of the future with BSNL!
Upgrade your 2G/3G SIM to 4G today and get your 4G SIM absolutely FREE.
📍Visit your nearest BSNL Customer Service Center now!Don’t miss out on blazing-fast connectivity. #BSNL4G #UpgradeNow #StayConnected pic.twitter.com/ChLB0LC9YO
— BSNL India (@BSNLCorporate) November 27, 2024
BSNL ने VoLTE सर्विस अपने 4G यूजर्स के लिए लॉन्च कर दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही 4G सर्विस को कमर्शियली लॉन्च करने वाली है। बीएसएनएन ने नेटवर्क इंप्रूव करने के लिए कमर कस लिया है। कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर इंस्टॉल कर दिए हैं, जिनमें से 41 हजार से ज्यादा मोबाइल टावर लाइव हो गए हैं।
4G टावर लगाए जाने की वजह से कनेक्टिविटी पहले के मुकाबले बेहतर हो गई है। 4G नेटवर्क पर HD कॉलिंग एक्टिवेट करना यूजर्स के लिए बेहद आसान हो गया है। उन्हें बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
BSNL नंबर पर HD कॉलिंग इनेबल करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि उनका सिम कार्ड अपग्रेडेड है यानी कि वो 4G/5G इनेबल्ड सिम कार्ड यूज कर रहे हैं। बीएसएनएल अपने 2G/3G सिम कार्ड यूजर्स को फ्री में 4G सिम कार्ड दे रहा है।
इसके लिए यूजर्स को अपने नजदीकी टेलीफोन एक्सचेंज या फिर कस्टमर केयर सेंटर को विजिट करना होगा। जरूरी दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद यूजर को फ्री में नया 4G/5G सिम कार्ड मिल जाएगा।
ऐसे करें इनेबल
अपने नंबर पर VoLTE इनेबल करने के लिए यूजर को अपने फोन के मैसेज में जाना होगा। इसके बाद 53733 पर एक SMS भेजना होगा। यूजर्स को मैसेज में ACTVOLTE टाइप करना होगा और 53733 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ मिनट बाद ही यूजर के नंबर पर VoLTE सर्विस एक्टिवेट हो जाएगा।
सर्विस एक्टिवेट होने के बाद यूजर के नंबर से HD कॉलिंग की जा सकेगी। हालांकि, HD कॉलिंग करने के लिए यूजर को 4G नेटवर्क वाले एरिया में रहना होगा या फिर वो अपने घर के Wi-Fi से कनेक्ट करके भी HD कॉलिंग का लाभ ले सकेंगे।











