दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, 24 घायल

“दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि 24 लोग घायल हुए हैं”

नई दिल्ली 10 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी।यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ।

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। ब्लास्ट किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं है। एसएफएल की टीम और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) ने एक बयान में कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा।” 

एनआईए और एनएसजी की टीम मौके पर 

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अब एनआईए और एनसजी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। वहीं एसएफएल की टीम भी मौके पर मौजूद है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट  जारी कर दिया गया है।