बिहार – दीया जलाने के लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

“भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। अब तक दो लोगों की मौत हुई है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है”

गोपालगंज 04 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में दीपावली की रात विवादित जमीन पर दीप जलाने को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में घायल एक और युवक की मौत हो गयी।

रविवार की रात गोरखपुर से लखनऊ जाने के क्रम में युवक ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

नौ साल पहले नकुल गाेंड ने खरीदी थी जमीन

जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव निवासी नकुल गोंड ने खोरही में नौ साल पहले 13 धुर जमीन खरीदी थी। इसी जमीन का विवाद खोरही गांव के रामप्रवेश प्रजापति के साथ चल रहा था।

इस जमीन पर दीपावली की रात नकुल गोंड की पत्नी केवाला देवी पूर्व की दीपावली की भांति इस दीपावली पर भी अपने घर की एक बच्ची के साथ जमीन पर दीप जलाने गयी थी। जहां रामप्रवेश प्रजापति और उनके परिवार के लोगों ने केवाला देवी और छोटी बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी।

नवल गोंड की रास्ते में ही मौत हो गयी थी

इसकी जानकारी बच्ची ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को दी। जहां नकुल के पुत्र नवल गोंड, शिवम कुमार और नकुल गोंड भी पहुंच गये। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

इसमें बुरी तरह से जख्मी नकुल गोंड, उनके पुत्र नवल गोंड, पत्नी केवाला देवी और 13 वर्षीय शिवम कुमार के अलावा दूसरे पक्ष से पाखोपाली गांव के छोटू प्रजापति, रामप्रवेश प्रजापति और पूजा कुमारी घायल हो गये।

सभी को भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इसमें से नकुल गोंड, नवल गोंड, राज किशोर प्रसाद, पूजा कुमारी और मृतक नवल गोंड की पत्नी श्रीजावली देवी को गंभीर स्थिति में गोपालगंज से गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इसमें से नवल गोंड की रास्ते में ही मौत हो गयी थी।

छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इसी बीच रविवार को गोरखपुर में भर्ती राज किशोर प्रसाद की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। खलीलाबाद के पास पहुंचने के क्रम में ही राज किशोर उर्फ राजू की मौत रस्ते में ही हो गयी।

घटना की जानकारी जैसे ही पाखोपाली गांव में पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना में जख्मी तीन और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि घटना में दूसरे जख्मी राजकिशोर प्रसाद की भी मौत हो गयी है।

अभी तक इसमें छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago