बिहार : नमस्ते योजना के अंतर्गत अब तक 85,819 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों का प्रोफाइल तैयार

“केंद्र सरकार की राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम कार्य (नमस्ते) योजना के अंतर्गत 23 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान रोड, कारगिल चौक, पटना, बिहार में केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डॉ. वीरेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया”

पटना 23 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने वाले नमस्ते योजना के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 85,819 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है और 76,736 कर्मचारियों को पीपीई किट और 60,586 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं।

पीपीई किट के महत्व और उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक रंग परिधान कार्यक्रम (फ़ैशन शो) का भी आयोजन किया गया। इसे  सभी ने सराहा।

पटना में प्रोफाइलिंग के माध्यम से कुल 408 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों का सत्यापन किया गया। इनमें से 25 एसएसडब्ल्यू और 25 कचरा बीनने वालों को कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से पीपीई किट प्रदान की गईं और 25 सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। इसके अतिरिक्त ईआरएसयू के लिए सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम “वंचितों को प्राथमिकता” के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण था। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि ऐतिहासिक रूप से उपेक्षित या वंचित लोगों को उचित सहायता प्रदान की जा रही है जिसके वे हकदार हैं।

हाशिए पर पड़े समूहों को प्राथमिकता देने के प्रति यह समर्पण सरकार के “विकसित भारत” के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है। यहाँ प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र की विकास यात्रा में योगदान देने और उससे लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त हो।

कार्यक्रम में बिहार के कई माननीय मंत्री और राज्य तथा केंद्रीय अधिकारी शामिल हुये। इसमें बिहार के समाज कल्याण विभाग मंत्री श्री मदन साहनी, नगर विकास और आवास विभाग मंत्री श्री जीवेश कुमार, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मंत्री श्री जनक राम, महापौर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालयसुश्री योगिता स्वरूप, नगर आयुक्त पटना श्री अनिमेष कुमार पराशर, अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार श्री विजय प्रकाश मीणा, प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम श्री प्रभात कुमार सिंह, निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय बिहार श्री योगेश कुमार,और निदेशक श्री श्याम बिहारी मीणा शामिल थे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.