Breaking News

बिहार : पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

“बिहार की राजधानी पटना में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। कैंडिडेट्स बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं और सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश कर रहे हैं। कैंडिडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे हैं”

पटना 15 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स ने बैरिकेडिंग तोड़ी दी है और आगे बढ़ गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया है। साथ ही सीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

कैंडिडेट्स बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) और केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) के परीक्षा में पारदर्शिता सहित अपनी मांगों को लेकर पटना में विरोध कर रहे हैं।

हाल में टीआरई-3 के पूरक परिणाम जारी करने को लेकर भी किया गया था प्रदर्शन

इससे पहले हाल में बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के पूरक परिणाम जारी करने की मांग को लेकर भी अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया था, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसके बाद कुछ देर के लिए प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई थी।

लाठीचार्ज के बारे में पटना (मध्य) की एसपी दीक्षा ने बताया था कि सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से इलाका खाली करने का अनुरोध किया। प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया था। जब प्रदर्शनकारियों ने हटने से इनकार किया तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। 

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया था कि लाठीचार्ज के कारण कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं, हालांकि अधिकारियों ने इसका खंडन किया। प्रदर्शन कर रहे पटना के अमन कुमार ने बताया था, “शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया था कि इस मुद्दे पर बीपीएससी को एक पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।” 

अब तक करीब 51,000 उम्मीदवारों को ही मिले नियुक्ति पत्र

बता दें कि बीपीएससी ने मार्च 2024 में टीआरई-3 परीक्षा आयोजित की थी और कुल 87,774 पदों की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब तक करीब 51,000 उम्मीदवारों को ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। कुमार ने दावा किया कि अधिकारियों ने पहले पूरक परिणाम का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

18 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

19 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

19 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago