Breaking News

बिहार/मुजफ्फरपुर : ‘लड़की को मारा, पैर में ठोके कील और फिर नमक डालकर जमीन में किया दफ़न

“बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक 16 साल की लड़की की क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई और उसके शव को जमीन में दफना दिया गया”

मुजफ्फरपुर 26 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने लड़की के दोनों पैरों में लोहे की कील ठोक दी, साथ ही उसके शरीर पर नमक डालकर उसे मिट्टी में गाड़ दिया। किशोरी के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

बता दें कि यह पूरा मामला गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गांव स्थित सियारी नदी के किनारे का है। यहां मिट्टी के नीचे पुलिस को लड़की का शव मिला। इसके बाद जब पुलिस की टीम ने जांच की तो पता चला कि उसके दोनों पैर में लोहे की कील ठोकी गई थी।

बता दें कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम सियारी नदी के किनारे पहुंची। जैसे ही पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला तो पुलिस की टीम दंग रह गई है। मृतका का शव उसके घर से 2 किलोमीटर दूर बरामद किया गया है।

बता दें कि इससे पहले परिजनों ने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और जमीन विवाद में उसकी हत्या की आशंका जताई थी। फिलहाल शव के मिलने के बाद परिजनों ने मृतका के चचेरे भाई पर इस हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद से पूरा परिवार फिलहाल फरार चल रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर मिला शव

गुप्त सूचना पाने के बाद जब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक की टीम भी थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किया।

मृतका की मां ने बताया कि घर में केवल मां और बेटी ही रहती थी। उनका बेटा दिल्ली में रहता है और वहीं काम करता है। बेटी के गायब होने पर सगे संबंधियों ने जब खोजबीन शुरू और उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शव को बरामद किया। 

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दो दिनों से किशोरी लापता थी। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सियारी नदी के पास लड़की का शव है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

इस दौरान हमने पाया कि मृतका के दोनों पैर में लोहे की बड़ी-बड़ी कील ठोक कर शव को तीन फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया था। किशोरी के शरीर पर जख्म के निशान मिले है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

22 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

22 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

22 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

22 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

22 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

22 hours ago