“मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कटरा प्रखंड के खंगुराडीह एवं बंधपुरा पंचायत के सीमा पर चौर मे गोरधुवा पुल के नजदीक डूबने से खंगुराडीह गाँव के पांच बच्चो की मौत हो गई”
मुजफ्फरपुर 18 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी और कटरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के दौरान पांचो डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे खेलने के लिए गांव के पास बने तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान वे लोग नहाने लगे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
परिजन और स्थानीय लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सभी को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…