Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर

“गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। जाहिर तौर पर एनडीए में सीट बंटवारे और प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा है। यहाँ जानिए हकीकत क्या है?

पटना 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार आ रहे हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के रणनीतिकार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उनका यह पहला दौरा है।

चर्चा हो रही है कि वह आ रहे हैं तो सीट बंटवारे पर भी बात करेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों को भी उम्मीद देकर जाएंगे। लेकिन, हकीकत यह नहीं है। वह इस महीने दो बार बिहार आ रहे हैं।

आज वह आएंगे और कल आधे बिहार को टारगेट करेंगे और 10 दिन बाद फिर दूसरे आधे हिस्से को। 20 संगठन जिलों के भाजपा नेताओं से वह कल बात करेंगे। फिर बाकी जिलों से 27 सितंबर को।

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम पटना पहुंच रहे हैं। रात में वह पार्टी के चुनिंदा नेताओं से गठबंधन के बाकी दलों को लेकर गुफ्तगू करेंगे। गुफ्तगू इसलिए भी क्योंकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 20 सीटें नहीं मिलने पर 100 सीटों पर लड़ने क बात कह रखी है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बाकी दल अब शांत हैं। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के नाम पर कोई असहमति नहीं छोड़ी है और उपेंद्र कुशवाहा सीटें मिलने की प्रतीक्षा में शांत हैं। मांझी का गणित वह भाजपा नेताओं से जरूर समझेंगे।

लेकिन सीट बंटवारे को लेकर पटना में भाजपा नेताओं से कुछ औपचारिक बात नहीं करेंगे। इस बार की यात्रा में वह प्रत्याशियों को लेकर भी बात नहीं करने जा रहे हैं, हालांकि वह मौजूदा विधायकों के परफॉर्मेंस और उनके प्रति अच्छी-बुरी रिपोर्ट को जरूर समझेंगे। 

अमित शाह आज पटना आएंगे और कल दो जिलों- सासाराम और बेगूसराय का दौरा करेंगे। सासाराम के डेहरी-ऑन-सोन के ललन सिंह स्टेडियम में वह रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पूर्वी गया, पश्चिमी गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा और औरंगाबाद के भाजपा नेताओं से बात करेंगे।

इन इलाकों के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। दूसरी बैठक बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में होगी।

इसमें बेगूसराय के साथ ही पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़ पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और खगड़िया के भाजपा नेताओं से बात करेंगे।

इन दोनों ही बैठकों में अमित शाह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से जनता को अवगत कराने की बात करेंगे। इसके अलावा वह एनडीए के बाकी दलों के साथ समन्वय में किसी तरह की परेशानी न हो, यह भी सीख देंगे।

पिछले दिनों एनडीए के सम्मेलनों में हंगामे की खबरें भी आई थीं और फिर कल से अगले दौर का सम्मेलन शुरू भी हो रहा है। ऐसे में समन्वय को लेकर सीख अमित शाह की बैठक का अहम एजेंडा रखा गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.