सेंसई शिल्पा बनीं कराटे संघ की अध्यक्ष
“राजधानी दिल्ली में खेल और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है”
नई दिल्ली/शाहदरा: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
विश्व प्रसिद्ध कराटे संस्था ‘केन्यु रियु’ (Kenyu Ryu) ने दिल्ली के विश्वास नगर (शाहदरा) की रहने वाली सेंसई शिल्पा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति संस्था के एशियन जनरल सेक्रेटरी क्योशी गिरीश पेरूमथत्ता द्वारा की गई। उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए भरोसा जताया कि शिल्पा के नेतृत्व में दिल्ली में कराटे को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
क्योशी गिरीश पेरूमथत्ता विश्व स्तरीय कराटे संघ में एशिया के जनरल सेक्रेटरी हैं। उनके नेतृत्व में भारत के लगभग सभी राज्यों में हजारों खिलाड़ी इस विधा से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा, “सेंसई शिल्पा की नियुक्ति से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा और बेटियों को मार्शल आर्ट से जुड़ने का प्रत्यक्ष मौका मिलेगा। कराटे न केवल आत्मरक्षा सिखाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है।”
‘फर्जी संघों’ से सावधान नियुक्ति के बाद सेंसई शिल्पा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य दिल्ली की बेटियों को आपराधिक घटनाओं से सुरक्षित करना है।
1000 बेटियों को फ्री ट्रेनिंग: शिल्पा ने घोषणा की कि वे इस वर्ष प्रदेश की 1000 बेटियों को निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Free Self-Defense Training) देंगी।
जागरूकता: उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में चल रहे ‘फर्जी कराटे संघों’ के प्रति वे खिलाड़ियों और अभिभावकों को जागरूक करेंगी।
इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और विश्वास नगर के निवासियों में हर्ष का माहौल है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…