उत्तर प्रदेश : सीएम योगी के ‘मिशन 2031’ के तहत गांवों के कायाकल्प की बड़ी तैयारी

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य करने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में योगी सरकार ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 2.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रपोज़ल रखा है”
लखनऊ 29 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
योगी के इस ‘मिशन 2031’ के तहत गांवों को आधुनिक और समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। बता दें कि योगी सरकार ने ‘मिशन 2031’ के अंतर्गत प्रदेश के 17 नगर निगमों के लिए भी 1.29 लाख करोड़ से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का रोडमैप तैयार किया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित इस भारी-भरकम धनराशि से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
योगी सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए विस्तृत योजना पेश की है। इसमें ग्राम पंचायतों के लिए 1,74,755 करोड़, ब्लॉक के लिए 17,334 करोड़ और जिला पंचायतों के लिए 22,940 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल है।
कुल मिलाकर 2.15 लाख करोड़ रुपये की यह राशि मरम्मत, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इस्तेमाल होगी। यह कदम दिखाता है कि सरकार हर स्तर पर गांवों के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि साल 2031 तक उत्तर प्रदेश के गांव आत्मनिर्भर और समृद्ध हों। इस मिशन के तहत सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।
केंद्रीय वित्त आयोग के सामने यह प्रस्ताव रखकर योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि ग्रामीण विकास उसकी प्राथमिकता में शीर्ष पर है। सरकार का मानना है कि यह योजना गांवों की तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
योगी सरकार के इस कदम से न सिर्फ ग्रामीण इलाकों की दशा में व्यापक रूप से सुधार आएगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 2.15 लाख करोड़ रुपये का निवेश रोजगार सृजन और बेहतर जीवन स्तर का भी आधार बनेगा। इस योजना से न सिर्फ विकास को गति देगी, बल्कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में भी मदद करेगी।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 अदृश्य ऊर्जा रेखाएं

वाराणसी के 1400 साल पुराने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 'अदृश्य ऊर्जा रेखाएं', BHU…

6 hours ago

नितिन नवीन की नई टीम में क्या है उत्तर प्रदेश का चुनावी सबसे बड़ा दांव ?

नितिन नवीन की टीम में चुनावी राज्यों पर बड़ा दांव: यूपी को मिली सबसे ज्यादा…

6 hours ago

BJP : यूपी के प्रभारी बने विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति…

7 hours ago

पश्चिम बंगाल: लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, देशभर में मिलेगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…

1 day ago

‘वंदे मातरम्’ विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…

1 day ago

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर जानें आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…

1 day ago