राज्यों की खबरे

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 11 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक

बिहार: सीएम सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर, 11 शहरों के टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक

पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।

करीब एक घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 22 अहम एजेंडों को मंजूरी दी गई है। राज्य के विकास, शहरीकरण, कानून-व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बैठक में कई बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं।

सबसे बड़ा फैसला 11 शहरों में टाउनशिप विकास को लेकर लिया गया है, जिसके तहत इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

11 शहरों में टाउनशिप विकास: जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर पाबंदी

राज्य में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने और मास्टर प्लान आधारित विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 11 टाउनशिप के विशेष और कोर क्षेत्रों को मंजूरी दी है।

इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण, भूमि विकास और भवन निर्माण से जुड़े सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है:

  • 31 मार्च 2027 तक इन शहरों में रोक: पटना, सोनपुर, गयाजी, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर। सरकार का लक्ष्य इस अवधि तक यहां मास्टर प्लान अधिसूचित करना है।

  • 30 जून 2027 तक इन शहरों में रोक: मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और सीतामढ़ी के सीतापुरम क्षेत्र। यहां भी मास्टर प्लान लागू होने तक किसी भी तरह के जमीन हस्तांतरण और निर्माण पर पाबंदी रहेगी।

सरकार का मानना है कि इन टाउनशिप के विकसित होने से राज्य में नए आर्थिक गतिविधि केंद्र बनेंगे, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और नागरिकों को विश्वस्तरीय शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

कानून-व्यवस्था: ‘पुलिस दीदी’ को मिलेंगी 1500 स्कूटी

बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया गया है।

  • शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आस-पास गश्ती बढ़ाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों (‘पुलिस दीदी’ योजना) के लिए 1500 नई स्कूटी खरीदने का फैसला लिया गया है। प्रति स्कूटी 1.25 लाख रुपये की दर से इस पर कुल 18.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

  • इसके अलावा, गश्ती को तेज करने के लिए पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए भी 1.50 लाख रुपये प्रति बाइक की लागत से 3200 मोटरसाइकिलें खरीदी जाएंगी, जिस पर कुल 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर

बिहार में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सारण जिले के सोनपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिक्षेत्र का अब वाराणसी के ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा।

इस भव्य कॉरिडोर के निर्माण और भूमि-अधिग्रहण कार्यों के लिए कैबिनेट ने 680 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

3 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago