Bhadohi – पांच दिनों से लापता किशोरी की झाड़ियों में मिली लाश

“भदोही कोतवाली क्षेत्र के रणई, याकूबपुर गांव में शुक्रवार को 11 वर्षीय किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी मच गयी। गांव में स्थित झाड़ियों से दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल की। किशोरी के दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। वह 24 नवंबर की रात से ही लापता थी”

Bhadohi 30/11/2024  Report By – Bhola Yadav
जानकारी के अनुसार राजकुमार विश्वकर्मा की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी 24 नवंबर की रात गांव निवासी ओमप्रकाश पाल के पुत्री कंचन की शादी में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गयी थी। मृतका की मां दीपशिखा ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर वापस घर चले गए, लेकिन लक्ष्मी नहीं लौटी। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई। आधी रात से ही परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
दूसरे दिन संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दावा किया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर झाड़ियों में दुर्गंध आने की शिकायत मिलने पर जब लोग उधर बढ़े तो किशोरी का क्षत-विक्षत शव देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकाला।
किशोरी की पहचान गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी के रूप में हुई। घटना के बाद पहुंचे परिजन बेटी का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर जानकारी होते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। डाग स्क्वायड व फारेसिंक टीम की मदद से जांच पड़ताल की शुरू की गयी।
स्थानीय लोगों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ निष्कर्म पर पहुंचने की बात कर रही है। बेटी की मौत से परिजन सदमे में हैं। लक्ष्मी राजकुमार विश्वकर्मा की चार बेटियों में तीसरे नंबर पर थी। वह कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी।
एएसपी तेजबीर सिंह की माने तो परिजनों की तहरीर पर बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। अब बालिका का शव मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

8 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

9 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

9 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

9 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

9 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

9 hours ago