बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी | TMC BJP Candidate List
‘बंगाल का महासंग्राम : भवानीपुर में फिर आमने-सामने ममता और शुभेंदु, TMC और BJP ने फूंका चुनावी बिगुल ‘
कोलकाता : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रण अब पूरी तरह से सज चुका है। टीएमसी (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन सबसे बड़ी और दिलचस्प लड़ाई एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच होने जा रही है।
2021 के नंदीग्राम महामुकाबले के बाद, अब भवानीपुर सीट पर भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान में उतार कर एक बड़ा दांव खेला है।
ममता की हुंकार: ‘बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई’
तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है। इस बार ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने युवा नेताओं और नए चेहरों पर बड़ा दांव लगाया है।
सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने सीधे भाजपा को चुनौती दी और कहा कि यह लड़ाई बंगाल के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है।
उन्होंने चुनाव आयोग का मजाक उड़ाते हुए उसे ‘मेघनाद’ करार दिया और दावा किया कि टीएमसी इस बार 226 से अधिक सीटें जीतेगी और भाजपा के हाथ कुछ नहीं लगेगा।
(टीएमसी की सूची में कूच बिहार जिले से परेश चंद्र अधिकारी, पार्थ प्रतीम रॉय और अभिजीत दे भौमिक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।)
बीजेपी का पलटवार: 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
भाजपा ने भी 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी के अलावा पार्टी ने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष खड़गपुर सदर से, स्वपन दासगुप्ता दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से और बिमान महतो सालबनी से चुनाव लड़ेंगे।
भवानीपुर: साख की लड़ाई
आपको बता दें कि ममता बनर्जी 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं।
मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें भवानीपुर उपचुनाव जीतना पड़ा था। अब भाजपा ने उसी भवानीपुर सीट पर शुभेंदु को उतारकर इस चुनाव को नाक की लड़ाई बना दिया है।
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता पर कौन काबिज होगा।
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…