Politics

“सियासत में ‘शंकराचार्य’ पर संग्राम: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला—’अपमानित करने के लिए 20 साल पुराना मामला ढूंढ लाई सरकार’, रामभद्राचार्य पर भी दिया विवादित बयान”

“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होने वाली एफआईआर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है”

लखनऊ : The Politics Again : वरुण यादव की रिपोर्ट 

रविवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सनातनी व्यवस्था के प्रमुख स्तंभों को अपमानित करने का काम कर रही है।

इतिहास में पहली बार स्नान से रोका गया

अखिलेश यादव ने कहा कि माघ मेले के दौरान जिस तरह से शंकराचार्य को गंगा स्नान करने से रोका गया, वैसा सनातनी व्यवस्था में पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “सर्दी के मौसम में शंकराचार्य कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन सरकार का दिल नहीं पसीजा।

अब उन्हें और अधिक अपमानित करने के लिए सरकार 20 साल पुरानी एक कथित घटना को ढूंढ कर लाई है और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।”

रामभद्राचार्य पर तीखी टिप्पणी

इस दौरान अखिलेश यादव ने एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले का शिकायतकर्ता रामभद्राचार्य का शिष्य है, तो उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रामभद्राचार्य पर चल रहा मुकदमा वापस लिया था। उन्होंने कहा, “मुझे उन्हें (रामभद्राचार्य को) उस समय जेल भेज देना चाहिए था।”

चुनाव से पहले माहौल खराब करने का आरोप

भाजपा पर प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सक्रिय हो गई है।

उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी मंदिर में मांस फेंकने जैसी घटनाओं में भाजपा के 18 कार्यकर्ता जेल जा चुके हैं।

उन्होंने जनता से सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक वीडियो से सावधान रहने की अपील की।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

16 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

16 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

16 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

17 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

22 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

22 hours ago