बस्ती – बिल कम करवाने के नाम पर जेई ने महिला के साथ किया गंदा काम

” बिजली विभाग के जेई पर आरोप लगा है कि उसने बिजली का बिल कम करने के नाम पर एक महिला का यौन शोषण किया। इस मामले से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें महिला और जेई नग्न अवस्था में दिख रहे हैं। मामला संवेदनशील होने की वजह से हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते”

बस्ती 11 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बस्ती के बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला का यौन शोषण किया। महिला के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जेई की हरकत से बिजली विभाग के आला अधिकारी भी दंग रह गए हैं और नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की बात कर रहे हैं। 

बता दें कि बिजली विभाग के जेई रविंद्र कुमार बस्ती के गाउखोर बिजली उपकेंद्र पर तैनात हैं। आरोप है कि वह एक महिला के घर पहुंचे और उसके बिजली का मीटर देखा। इसके बाद बिजली का बिल देखा और कहा कि क्या तुम चाहती हो कि तुम्हारा बिजली का बिल कम आए?

इसके बाद जेई ने महिला को कुछ पीने के लिए दिया, जिसे पीकर महिला बेसुध हो गई। इसके बाद अधिकारी ने महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। 

जेई की करतूत यहीं नहीं रुकी बल्कि वह इस वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल भी करने लगा। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और जेई को घर बुलाया।

इस बार महिला ने पहले ही कैमरा छिपाकर रखा था। ऐसे में जब जेई ने महिला के साथ घिनौनी हरकत की तो वो वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

पुलिस उपाधीक्षक का बयान आया सामने 

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि अभी इस मामले की उन्हें शिकायत मिली है। जिसकी जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जब कि बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर एसके सरोज से जब हमने पूरे प्रकरण को लेकर बात की तो उनका कहना था कि अभी उनके संज्ञान में प्रकरण नहीं आया था, आपके द्वारा जानकारी मिल रही है, शासन से अगर कोई निर्देश प्राप्त होता है तो मामले की विभागीय जांच करवाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

3 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

3 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

6 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

6 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

6 hours ago