जौनपुर / मछलीशहर – महिला की इलाज़ के दौरान मौत , परिजनों ने किया हंगामा

“मुंगराबादशाहपुर चौराहे के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती महिला की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया तो वह धरने पर बैठ गए”

मछलीशहर 11 / 11 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

पवांरा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी भुवाल गौतम की पत्नी गीता देवी (45) की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए विश्वकर्मा पाली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

तीन दिन से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था कि शनिवार रात्रि करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करने के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उनका कहना था कि इलाज में लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें शांत कराया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए।

बताया जा रहा है कि अस्पताल का पंजीकरण आयुर्वेदिक में है जबकि इलाज एलोपैथिक में हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

2 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

2 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

5 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

5 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

5 hours ago