Breaking News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड – मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस और एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

“मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले मुख्य शूटर शिव कुमार उर्फ शिवा को उसके चार अन्य साथियों के साथ एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने रविवार को बहराइच स्थित नानपारा से गिरफ्तार कर लिया”

बहराइच 11 / 11 / 2024 एजेंसी 

सूत्रों के मुताबिक शिव कुमार ने ही बाबा सिद्दीकी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी पिस्टल फेंककर फरार हो गया था, जबकि दो अन्य शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिवकुमार ने कबूला है कि महाराष्ट्र का शुभम लोनकर और जालंधर निवासी मोहम्मद यासीन अख्तर उनके हैंडलर थे।

उन्होंने ही बाबा सिद्दीकी की लोकेशन और हथियार आदि मुहैया कराए थे। वह और शूटर धर्मराज कश्यप एक की गांव के रहने वाले हैं। पूना में शुभम लोनकर और उसकी स्क्रैप की दुकान आसपास थी। 

शुभम लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था। उसने कई बार उसकी स्नैपचैट से लारेंस के भाई अनमोल बिश्नाेई से बात कराई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुझे 10 लाख रुपये मिलने थे।

साथ ही, हर महीने भी कुछ पैसा देने का वादा किया गया था। वारदात के बांद आपस में बात करने के लिए उनको नये सिम व मोबाइल भी दिए गए थे। हम मुंबई में बाबा सिद्दीकी की लगातार रैकी कर रहे थे। जिसके बाद 12 अक्तूबर की रात सही मौका मिलने पर हम लोगों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी।

उस दिन त्योहार होने के कारण भीड़भाड़ भी थी, जिसकी वजह से दो शूटरों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि मैं फरार हो गया। मैंने अपना फोन रास्ते में फेंक दिया और मुंबई से पूना चला गया।

पूना से झांसी व लखनऊ होकर बहराइच आया। रास्ते में अपने साथियों व हैंडलर्स से किसी का भी फोन मांग कर बात करता रहा। अनुराग कश्यप से मैंने ट्रेन से एक यात्री से फोन मांग कर बात की, तो उसने कहा अखिलेंद्र, ज्ञान प्रकाश व आकाश ने तुम्हारे नेपाल में एक सुरक्षित ठिकाने पर छिपने की व्यवस्था कर ली है।

इसीलिए मैं बहराइच आने के बाद सोमवार को अपने साथियों के साथ वापस नेपाल भागने की फिराक में था।उसने बताया कि वारदात के बाद तीनों शूटरों को जम्मू जाना था।

कटरा में उनकी मुलाकात होनी थी, लेकिन दो शूटरों के मौके से गिरफ्तार होने से यह योजना नाकाम हो गई। जिसके बाद वह बहराइच आकर नेपाल भाग गया। वह नेपालगंज की एक गोशाला में कई दिनों तक शरण लिए रहा।

रविवार को उसके वापस बहराइच आने की पुख्ता सूचना पर एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से शिवकुमार समेत पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

मुबंई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास से शिवकुमार और उसके चार साथियों अनुराग कश्यप, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से बरामद बैग में कपड़े और मोबाइल आदि बरामद हुआ है। पांचों को नानपारा कोतवाली में दाखिल कराया गया है, जिन्हें पुलिस पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

3 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

4 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

6 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

6 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

7 hours ago