“बरेली में हुई हिंसा के मामले में योगी सरकार का एक्शन जारी है। यूपी पुलिस ने तौकीर रजा की मदद करने वालों के चार होटल को सील कर दिया है। मामले में अब तक तौकीर रजा समेत 27 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं”
बरेली 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
बरेली हिंसा मामले में अब मौलाना तौकीर रजा की मदद करने वालों पर भी यूपी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तौकीर रजा फ़ाइव इन्क्लेव के जिस मकान में छिपे थे, उसके मालिक के चार लग्ज़री होटलों को प्रशासन ने सील कर दिया है।
इस मामले में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है और अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ और उसकी पत्नी आसिफा के नाम पर करोड़ों रुपये के होटल ‘स्काईलार्क’ और ‘फैम लॉन’ को सील कर दिया गया है।
मौलाना को शरण देने वालों पर शिकंजा
बरेली हिंसा के मामले में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबियों के कुल तीन होटल सीज़ कर लिए है। इन सभी पर नियम के ख़िलाफ़ निर्माण का आरोप है। बता दें कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद भड़की हिंसा के बाद काफी बवाल मचा था।
इन तीन होटलों को सीज किए जाने के पीछे वजह ये बताई गई है कि शुक्रवार को तौकीर रजा यहीं शरण दी गई थी। ये होटल और मैरेज हॉल तौकीर रजा के करीबी के हैं, जिन पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अभी तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से तमंचा, गोलियां और पत्थर चप्पल बरामद किए गए हैं।
अब तक 27 लोग गिरफ्तार
बरेली हिंसा में योगी की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है। रविवार को 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसके बाद कुल मिलाकर अब तक मौलाना तौकीर समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन सभी की गिरफ्तारी कैमरे और CCTV फुटेज के आधार पर हुई है जिनमें ये सभी पुलिस टीम पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी माफी मांग रहे हैं और हाथ जोड़कर दोबारा गलती ना करने की कसमें खा रहे हैं।
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…
स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…
दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…